सिवाना :- कस्बे के निकटवर्ती जागसा में शंकरसिंह के राजपुरोहित कृषि फार्म पर सोथड़ा राजपुरोहित समाज की तरफ से प्रेमसभा का आयोजन किया गया।प्रेमसभा में ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति सन्त तुलछाराम महाराज एंव भारत साधु समाज राष्ट्रीय सचिव महंत निर्मलदास महाराज व बालकवनजी महाराज जागसा का सानिध्य रहा।
समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा सद गुरूदेव तुलछाराम जी महाराज सहित साधु संतों का स्वागत किया!तथा प्रेमसभा में बाहर से पधारे हुए सभी मेहमानों का साफा माला से बहुमान किया गया ।प्रेमसभा में प्रवचन देते हुए ब्रह्मधाम गादीपति ने कहा कि व्यक्ति धर्म की राह पर चलकर अधिकाधिक पुण्य कार्य करें।घर-परिवार में माता-पिता ही भगवान के रूप है।
माता-पिता की सेवा करने के साथ ही गौ सेवा में भी अपना अमूल्य योगदान दे।जीवन में एक-दूसरे से आपसी स्नेह व भाईचारा रखकर सत्कर्म करे। निर्मल दास जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी आपस में प्रेमभाव के साथ सब रहें तभी हमारा कल्याण होगा तभी हम जागरूक भी कहलाएंगे।
विधायक मदन प्रजापत ने राजपुरोहित समाज के झुंझार सोपाजी मन्दिर पर पचपदरा विधायक कोठे से भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा कर इसी माह स्वीकृति प्रदान करने की बात कही इस अवसर पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत , सिवाना प्रधान मुकनसिंह , सिवाना भाजपा मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित , बालोतरा प्रधान भगवतसिंह , समाज बंधुओ सहित भक्त भाविक मौजूद रहें! कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने किया!